उम्र से बड़े हैं इस बच्चे के संस्कार! झांकी में देवी मां बनी महिला के पैरों में गिरा बच्चा, Video देख भक्ति से रोम-रोम झूम उठा मन

नवरात्र के दिनों में सोशल मीडिया पर भी माहौल पूरा भक्तिमय बना हुआ है। ऐसे में एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चा झांकी में देवी मां बनी महिला को सचमुच की मां दुर्गा समझ लेता है और वह मां के चरणों में झुककर उन्हें प्रणाम करते दिख रहा है।

नवरात्र का पावन पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। देश में जगह-जगह पर दुर्गा पंडाल बनाकर भक्त मां दुर्गा की पूजा-आराधना कर रहे हैं। कई जगहों पर देवी-देवताओं की झांकियां भी निकाली जा रही हैं। देवी मां की भक्ति सोशल मीडिया से भी अछूती नहीं रही है। हाल में भक्ति का एक ऐसा नजारा सोशल मीडिया पर सामने आया जिसे देख लोगों का मन भक्ति भाव से झूम उठा।

A child fell at the feet of a woman dressed as a goddess Durga

महिला को देवी मां समझकर बच्चा उनके चरणों में गिरा (Instagram/@idioticfeeds123)

धूमधाम से निकली झांकी

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि सड़क पर देवी मां की झांकियां निकाली जा रही हैं। लाइट और साउंड से पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मां के कई भक्तों ने देवी-देवताओं का रूप धारण किया हुआ है। इस धूमधाम से निकली झांकी को देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़े हुए हैं। लोग अपने मोबाइल कैमरों से वीडियो बना रहे हैं। ऐसे में एक शख्स के कैमरे का फोकस वहां टिका रह गया जहां एक बच्चा झांकी में देवी मां बनीं एक महिला के पैरों में जा गिरा।

End of Feed