Air Hostess Sketch Video: स्केचिंग और पेंटिंग कला की दुनिया में ऐसी प्रतीभा है, जिसमें कुछ लोग ही निपुण हो पाते हैं। इन कलाओं को देखना हमेशा लोगों के मन को बड़ा ही सुकून देता है। कई बार तो कलाकार अपनी कलाकारी से लोगों को चौंका भी देते हैं। हाल में एक ऐसे ही टैलेंटेड कलाकार का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक एयर होस्टेस की स्केच बनाकर जब उसे दिखाता है तो वह खुशी से फूले नहीं समाती और कागज पर भी अपनी खूबसूरती देख शर्म से लाल हो जाती है।
लड़के ने एयर होस्टेस की बनाई शानदार स्केच (Instagram/@abhinav_arts and_its_pihuuuuuuuu)
कलाकार ने खूबसूरत एयर होस्टेस की बनाई तस्वीर
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि फ्लाइट में बैठे-बैठे कलाकार की नजर अचानक उस खूबसूरत एयर होस्टेस पर जाती है। जिसे देख उसकी छवि को कागज पर उतारने से वह खुद को रोक नहीं पाता और अपनी स्केच बुक और पेन लेकर उसकी तस्वीर बनाने लगता है। इधर, एयर होस्टेस अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और लोगों की सहायता करने में व्यस्त रहती है। उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि कोई शख्स उसकी खूबसूरती को अपने स्केच बुक पर उकेर रहा है।
ये भी पढ़ें:
स्केच देख एयर होस्टेस हुई इम्प्रेस
जब कलाकर उसकी स्केच को फाइनल टच दे देता है। तब वह उस तस्वीर को उस एयर होस्टेस को दिखाता है। जब वह एयर होस्टेस तस्वीर में अपनी खूबसूरती को वैसा ही पाती है जैसा वह वास्तव में है, यह देखकर वह हैरान होने के साथ-साथ ब्लश भी करने लगती है। कलाकार उस एयर होस्टेस को अपनी कला का कुछ और नमूना भी दिखाता है। जिसे देख वह एयर होस्टेस उसके इस टैलेंट से बेहद प्रभावित होती है। वीडियो के अंत में वह उस लड़के को रोककर एक कार्ड पर थैंक्यू नोट लिखकर उसे देती है। जिसमें उसने अपने स्केच के लिए कलाकार को धन्यवाद दिया था।
वीडियो को मिले करोड़ों व्यूज और लाखों लाइक्स
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कोलैब करते हुए @abhinav_arts and_its_pihuuuuuuuu नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और करीब 30 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर उस कलाकार की कलाकारी की भी खूब तारीफ की है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
