उम्र सिर्फ एक नंबर है! 80 साल की दादी ने लगाए ऐसे ठुमके, एनर्जी देखकर हर कोई रह गया हैरान, देखें VIDEO

Viral Video: श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला उनके लोकप्रिय गाने 'कल्याणी' पर खुशी से झूमती और गाती नजर आ रही हैं। उनका यह ऊर्जावान और बेफिक्र अंदाज इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है।

Viral Video: संगीत की कोई उम्र नहीं होती और खुश रहने की कोई सीमा नहीं, इस बात को साबित किया है एक 80 साल की बुजुर्ग महिला ने। हाल ही में पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान का एक बेहद प्यारा और ऊर्जावान वीडियो (Trending Video) इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दादाी ने ऐसा माहौल बनाया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि दादी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

End of Feed