छोटी-सी जगह में जिंदगी काट रहा शख्स, 500 रुपये के किराये वाले कमरे का Video Viral

सिर्फ 500 रुपये महीने के किराये में एक शख्स बेहद छोटी जगह पर रहने को मजबूर है। पानी टपकने वाली इस कोठरी का वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों को फिल्म '12वीं फेल' की याद आ गई।

कहते हैं कि अपना घर छोटा हो या बड़ा, इंसान को बस एक छत की जरूरत होती है। लेकिन जब जेब में पैसे कम हों और खर्चे ज्यादा, तो रहने के लिए कैसी जगह चुननी पड़ती है, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है। इस वीडियो में एक शख्स इतनी छोटी जगह पर रहता नजर आ रहा है कि देखकर लोग हैरान रह गए। हैरानी की बात यह है कि इस जगह का किराया हर महीने सिर्फ 500 रुपये बताया जा रहा है।

500 rupees rent room video viral 12th fail

500 रुपए की कोठरी में दिन काट रहा शख्स (Instagram/@Ulti.baat.only.bakwas)

500 रुपये में ऐसा आशियाना

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा यह वीडियो Instagram पेज @Ulti.baat.only.bakwas से शेयर किया गया है। वीडियो में एक छोटी-सी जगह दिखाई देती है, जिसे देखकर पहली नजर में समझना मुश्किल हो जाता है कि यह किसी का कमरा है या सामान रखने की कोठरी। जगह इतनी कम है कि वहां आराम से खड़े होने, बैठने और अपना जरूरी सामान रखने में भी परेशानी हो सकती है। इसके बावजूद शख्स ने इसी जगह को अपना आशियाना बना रखा है। वीडियो में बताया जा रहा है कि कम किराये की वजह से उस शख्स ने इस जगह को रहने के लिए चुना है। आज के समय में जब कई शहरों में कमरा किराये पर लेना भी लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है, ऐसे में 500 रुपये में रहने की जगह मिलना अपने आप में लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, इतनी कम जगह में रोजमर्रा की जिंदगी बिताना आसान नहीं होगा।

End of Feed