Viral Video: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ग्राम प्रधान के घर में सांप निकलने के बाद जो चीज हुई उसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। आपने देखा होगा कि लोग सांप निकलने के बाद स्नेक कैचर को बुलाते हैं। दूसरी तरफ अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के नैटी गांव के प्रधान के घर में सांप निकलने के बाद उन्होंने खुद ही डेरिंग दिखाई। जैसे ही उनके घर में सांप निकला, उन्होंने खुद ही सांप पकड़ा और उसे ले जाकर जंगल में छोड़ आए। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। ग्राम प्रधान की डेयरिंग इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।