Elephant Video: रिहायशी इलाके में पहुंचे दो दंतैल हाथी, जान बचाकर भागे लोग, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक नजारा

Kaushlendra Pathak

Updated May 2, 2025, 13:24 IST

Elephant Video: छत्तीसगढ़ के बालौद जिले स्थित दल्ली राजहरा इलाके में सुबह करीब पांच बजे विशालकाय दो दंतैल हाथी घुस गए। हाथी को देखकर चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई और राहगीर किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग वहां से भाग निकले। दंतैल हाथी के घुसने से दर्जनों गांव में दशहत का माहौल है। वहीं, वन विभाग ने सभी गांवों को अलर्ट कर दिया है। यह खतरनाक नजारा CCTV में कैद हो गया है।