Rashtravad: पूरा सेशन 'होम' कर दिया..सरकार या विपक्ष कौन जिम्मेदार?

Times Now Digital

Updated Aug 13, 2026, 17:51 IST

Rashtravad Debate Show: संसद का मॉनसून सत्र आज आखिरकार सत्ता पक्ष और विपक्ष की जिद की भेंट चढ़ गया. 20 जुलाई से शुरू हुआ मॉनसून सत्र 13 अगस्त तक चला, जिसमें 19 बैठकें निर्धारित की गईं थीं। इस सत्र में कम से कम 19 विधेयक पारित किए, जिनमें सात सिर्फ 36 मिनट में बिना किसी चर्चा के ही पारित हुए और अब मॉनसून सत्र खत्म होने के बाद लोकसभा-राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. तमाम तरह की उथल-पुथल और बार बार अस्थिरता और राजनीतिक गतिरोध के बीच सत्र नहीं चलने से जो सबसे बड़ा नुकसान हुआ वह है -संसद के उस समय का नुकसान और दूसरा आम जनता के पैसे का नुकसान. देखिए इसी मुद्दे पर राकेश पाण्डेय के साथ देश का बेस्ट डिबेट शो राष्ट्रवाद