UP Lekhpal Result 2022 Date: यूपी लेखपाल की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। हालांकि अभी रिजल्ट से संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं (UP Lekhpal Mains Result) किया गया है। यूपीएसएससी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, परीक्षा से लेकर कॉपियों की चेकिंग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा समय-समय पर जायजा लिया जाता रहा है ताकि इसमें किसी प्रकार की कोई धांधलेबाजी ना हो पाए। यही कारण है कि रिजल्ट में देरी हुई है।
सीएम योगी ने यूपी लेखपाल का रिजल्ट जल्द जारी करने का दिया निर्देश
हालांकि अब अभ्यर्थियों को और अधिक इंतजार नहीं करना होगा। यूपीएसएसएससी किसी भी वक्त रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बता दें इस बार लेखपाल की मुख्य परीक्षा 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। वहीं परीक्षा के अगले दिन अस्थायी उत्तर कुंजी जारी कर दी गई थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 5 दिन का समय दिया गया था।
परीक्षा उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, बरेली, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, झांसी, गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी समेत प्रदेश के 12 जिलों में निर्धारित थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की गई थी। पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। रिजल्ट जारी जारी होते ही, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के (UP Lekhpal Result Update) माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
UP Lekhpal Mains Exam Result 2022, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Lekhpal Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- क्वालीफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- सर्च बॉक्स में अपना नाम या पंजीकरण संख्या दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है, तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
UP Lekhpal Mans Cut off 2022, यहां देखें संभावित कटऑफ
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से यूपी के 8 हजार 85 लेखपाल के पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपी लेखपाल के मेंस परीक्षा की संभावित कटऑफ की बात करें तो समान्य वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को परीक्षा क्वालीफाई करने के लिए 82 से 88 मार्क्स चाहिए होंगे, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EWS) के लिए 76 से 80 मार्क्स, ओबीसी के लिए 73 से 78 मार्क्स, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 70 से 75 अंक और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 65 से 70 मार्क्स चाहिए होंगे। कटऑफ मार्क्स पंजीकरण संख्या पर निर्धारित किए जाते हैं।
