Jammu Kashmir Landslide: जम्मू कश्मीर के मुगल रोड पर लैंडस्लाइड, सड़क मार्ग को किया गया बंद

Times Now Digital

Updated Jul 8, 2024, 10:17 IST

Jammu Kashmir Landslide: कश्मीर घाटी के शोपियां जिले को राजौरी और पुंछ जिलों से जोड़ने वाला मुगल रोड शुक्रवार देर शाम मानसर इलाके में भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने सड़क मार्ग को बंद कर दिया।