O Mere Balam Song: 'वेलकम टू द जंगल' के नए गाने ने मचाया तहलका, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jun 25, 2026, 12:50 IST

O Mere Balam Song Out: अहमद खान के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से एक दिन पहले मेकर्स ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए इसका नया गाना 'ओ मेरे बलम' रिलीज कर दिया है। इस गाने में दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज और रवीना टंडन का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। यूट्यूब पर आते ही यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। इस गाने को काव्यकृति और साकेत बैरोलिया ने मिलकर अपनी आवाज दी है। फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव सहित कई कलाकार लीड रोल में दिखाई देंगे। यहां देखिए फिल्म का गाना...

अगली खबर

Image