धुरंधर 2 के कायल हुए विक्की कौशल, आदित्य धर और स्टारकास्ट की कर डाली जमकर तारीफ

Khushboo Dogra

Updated Apr 1, 2026, 13:27 IST

19 मार्च को रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज हुई थी, जिसे देश से लेकर विदेश में काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। इस बीच विक्की कौशल ने 'धुरंधर 2' देखी और वे उसके कायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर विक्की ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर आदित्य धर की डायरेक्शन की तारीफ की और रणवीर सिंह की एक्टिंग को दमदार और इंप्रेसिव बताया।