Vallah Song: पंजाब की मस्ती से भरा है शाहिद-कृति-रश्मिका का पेपी नम्बर, देखें वीडियो

Rahul Sharma

Updated Jun 9, 2026, 15:47 IST

Vallah Song: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म कॉकटेल 2 लेकर आने वाले हैं, जिसमें रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। मेकर्स ने इसका नया गाना वल्ला रिलीज कर दिया है, जो पंजाबी मस्ती से भरा पड़ा है। इस गाने में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनॉन जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म कॉकटेल 2 आज के दौर की प्रेमकहानी पेश करेगी, जिसके मुताबिक वल्लाह सॉन्ग एकदम परफेक्ट है। इसमें एक अलग सी वाइब है जो पहली लाइन से ही दर्शकों को बांध लेती है। आपको फिल्म वल्लाह गाना कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।