Tu Yaa Main Trailer: शॉकिंग-चिलिंग-समथिंग न्यू

Rahul Sharma

Updated Jan 22, 2026, 19:23 IST

Tu Yaa Main Trailer: डायरेक्टर-निर्माता आनंद एल राय के बैनर में बनी तू या मैं के टीजर ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया था और बताया था कि उनकी तरफ एक अलग तरह की मूवी आ रही है। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि वाकई इस वैलेंटाइन वीक में दर्शक सिनेमाघरों में अलग तरह का एक्सपीरियंस लेने जाएंगे। शनाया कपूर और गौरव आदर्श स्टारर तू या मैं का ट्रेलर बताया है कि जल्द ही यूथ को एंटरटेन करने वाली मूवी आ रही है, जो उनकी भाषा में ही उनसे बात करेगी।