The Silent Saviour GOVERNOR: INDIA को बचाने के लिए चुपचाप लड़ेंगे मनोज बाजपेयी

Rahul Sharma

Updated May 7, 2026, 11:13 IST

The Silent Saviour GOVERNOR: मनोज बाजपेयी जिस फिल्म के लिए साइन करते हैं, उसमें कुछ ना कुछ तो खास होता ही है। अब उनकी अपकमिंग मूवी द साइलेंट सेवियर गवर्नर को ही ले लीजिए, जिसमें वो RBI के गवर्नर का रोल प्ले करते दिखेंगे। विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी गवर्नर भारत के उस दौर की कहानी दर्शकों के सामने पेश करेगी, जब हमारा देश आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। उस दौर में हमें एक ऐसा गवर्नर मिला, जिसने ना केवल देश की दशा बदली बल्कि आने वाले सालों की दिशा भी बदलकर रख दी। मनोज बाजपेयी स्टारर गवर्नर 12 जून 2026 को रिलीज होगी।