The Secret of Devakaali Trailer: महेश मांजरेकर, संजय मिश्रा, ज़रीना वहाब, प्रशांत नारायणन, नीरज चौहान और गुरुंग मल्होत्रा स्टार फिल्म "द सीक्रेट ऑफ देवकाली” का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। रहस्यमयी विजुअल्, रोंगटे खड़े करनेवाले डायलॉग्स से भरा ट्रेलर काफी रहस्यमयी लग रहा है। फिल्म सिनेमाघरों में 18 अप्रैल को रिलीज की जाएगी। फिल्म को नीरज चौहान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच उत्साह नजर आ रहा है।