The Odyssey New Trailer: रोंगटे खड़े कर देंगे स्टनिंग विजुअल्स

Rahul Sharma

Updated May 5, 2026, 15:00 IST

The Odyssey New Trailer: हॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म द ओडिसी इस साल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसका सेकेंड ट्रेलर रिलीज हो गया है। प्राचीन ग्रीक कवि होमर के महाकाव्य ट्रोजन वॉर पर आधारित ये फिल्म दर्शकों के सामने एक बेमिसाल कहानी पेश करेगी, जिसमें नायक ओडिसियस के घर लौटने की गाथा दिखाई जाएगी। ओडिसियस को घर लौटते समय किन-किन परेशानियों और कैसे मायावी राक्षसों का सामना करना पड़ा था, क्रिस्टोफर नोलन अपनी द ओडिसी में दिखाएंगे। फिल्म द ओडिसी के सेकेंड ट्रेलर की बात करें तो ये रोमांचित करने वाले डायलॉग्स और स्टनिंग विजुअल्स से भरा पड़ा है।