शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने रही हैं सुरभि ज्योति, जून में देंगी नन्हे मेहमान को जन्म

Khushboo Dogra

Updated Feb 12, 2026, 15:32 IST

Surbhi Jyoti Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने आखिरकार फैंस को गुड न्यूज दे डाली जिसे सुन सभी की खुशी सातवें आसमान पर पहुँच गई। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक क्यूट पोस्ट शेयर कर फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी। जी हाँ, शादी के डेढ़ साल बाद सुरभि ज्योति मां बनने वाली हैं। साल 2024 में सुरभि ज्योति ने सुमित सूरी संग धूमधाम से शादी की थी। वहीं पोस्ट के जरिए सुरभि ने खुलासा किया कि उनके घर नन्हा मेहमान जून महीने में कदम रखेगा।