Arjun Kapoor की इस पोस्ट ने फिर दी ब्रेकअप की खबर को हवा, रोमांटिक हुए शुरा और अरबाज

ashna malik

Updated Jul 2, 2024, 15:13 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अरबाज खान ने बीते साल दिसंबर में शादी रचाई थी। उन्होंने शुरा खान संग शादी की थी, जिनके साथ एक्टर अक्सर नजर भी आते हैं। वहीं हाल ही में शुरा खान ने अरबाज खान के साथ एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की और उन्हें अपना सुकून बताया। वहीं अर्जुन कपूर की एक पोस्ट ने मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की खबरों को फिर से हपवा दे दी है। अर्जुन कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिसे देख ऐसा लगने लगा है कि उनके और मलाइका अरोड़ा के बीच सच में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी से भी दूरी बनाई थी।