Today News: मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट हुए सोहेल खान, कंगना रनौत ने बेचा बंगला

Abhay

Updated Sep 11, 2024, 01:17 IST

बॉलीवुड के जाने-माने स्टार और सलमान खान के भाई सोहेल खान का अपनी पत्नी से तलाक हो गया है। तलाक के बाद अभी हाल ही में सोहेल खान एक लड़की के साथ नजर आए। जिसको लेकर अफेयर की अफवाह उठने लगी। लेकिन सोहेल खान ने लड़की को अपना दोस्त बताया है। इसके अलावा कंगना रनौत ने अपना एक बंगला 32 करोड़ रुपये में बेच दिया। एक्ट्रेस का ये बंगला मुंबई है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर में काजल अग्रवाल की एंट्री पक्की हो गई है। इसके अलावा भी कई खबरें आज चर्चा में रहीं।