SlumDog Teaser OUT: अंधे भिखारी बने विजय सेतुपति, तब्बू ने जीता फैन्स का दिल

Lalit Kumar

Updated Jun 9, 2026, 08:44 IST

SlumDog Teaser OUT: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप एक्टर विजय सेतुपति की नई फिल्म 'स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड' के टीजर को निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। इस मूवी में विजय सेतुपति को अंधे भिखारी के तौर पर दिखाया गया है, जो सड़क पर रहने वालों का शोषण करने वालों से बदला लेना चाहता है। यह एक रिवेंज ड्रामा है, जिसका टीजर रिलीज होते ही यह फैन्स को काफी पसंद आया है। इस टीजर में तब्बू का रोल भी काफी दमदार लग रहा है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा विजय सेतुपति और तब्बू के अलावा संयुक्ता और दुनिया विजय भी हैं। यहां देखिए 'स्लमडॉग: 33 टेम्पल रोड' का टीजर...