Single Salma Trailer: नवाब और अवारा में फंसी सलमा, लव ट्रायंगल की है चटपटी कहानी

Khushboo Dogra

Updated Sep 30, 2025, 16:03 IST

Single Salma Trailer: हुमा कुरेशी, श्रेयस तलपड़े और सनी सिंह स्टारर फिल्म 'सिंगल सलमा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये एक लड़की सलमा की कहानी है जिसकी शादी नहीं हो पा रही तभी उसकी मुलाकात नवाबी सिकंदर से होगी। दोनों एक दूजे से शादी करने वाले हैं। वहीं सलमा की जिंदगी में एंट्री होती है अवारा मीत कि जो एक मन मौजी आदमी है। सिर्फ यही नहीं मीत ओपन रिलेशनशिप में ज्यादा यकीन करता है लेकिन उसे भी सलमा से प्यार हो जाएगा। सिकंदर और मीत सलमा से शादी करना चाहते हैं लेकिन सलमा किस पर फिदा है ये आपको ट्रेलर में नहीं बल्कि फिल्म देखकर पता चलेगा। इस 31 अक्टूबर को फिल्म बड़े परदे पर रिलीज होगी।