Sikander में डबल रोल निभाएंगे Salman Khan, फिल्म में दिखेगा जबरदस्त एक्शन

Priyanka Jha

Updated Aug 20, 2024, 19:03 IST

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर पिछले साल नवंबर महीने में टाइगर 3 में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर में एक्टर का डबल रोल होने वाला है। एक्टर का दबंग खान वाला पास्ट होगा। एक्टर को अलग अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। रश्मिका और सलमान पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दोनों की केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।