Ek Din: जुनैद-साई की रोमांटिक फिल्म का टीजर हुआ रिलीज, देखें वीडियो

साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और बॉलीवुड एक्टर जुनैद खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एक दिन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही फिल्म एक दिन की रिलीज डेट सामने आई थी, अब फिल्म के टीजर को भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म एक दिन के टीजर में साई पल्लवी और जुनैद खान रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। साई पल्लवी और जुनैद खान की फिल्म के टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म एक दिन 1 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited