Exclusive: अनुपमा और KSBKBT2 की तुलना पर राजन शाही का बड़ा बयान, प्रोड्यूसर की बेटी ने संभाली विरासत

Khushboo Dogra

Updated Aug 22, 2025, 17:10 IST

भारत के मशहूर प्रोड्यूसर राजन शाही जिनका शो 'अनुपमा' इस समय सबसे आगे है। लेकिन जब से टीवी पर 'सास भी कभी बहु थी 2' ने एंट्री मारी है। तभी से ही अनुपमा और तुलसी में तुलना होनी शुरु हो गई है। इसी बीच प्रोड्यूसर राजन शाही ने 'अनुपमा' और 'KSBKBT2' की हो रही तुलना पर विराम लगाने को कह दिया है। जी हां राजन ने अभी हाल ही में टेली टॉक को इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने दोनों शोज की तुलना पर अपने बयान दिए हैं। इसी के साथ वीडियो में राजन शाही की बेटी इशिका शाही भी नजर आएंगी। इंटरव्यू में प्रोड्यूसर अपनी बेटी के करियर के बारे में भी बात करेंगे।