रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में अपनी दमदार कहानी के चलते धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक रिलीज के 17 दिनों में 937.32 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आर माधवन एक थिएटर में फिल्म 'धुरंधर 2' चोरी छुपे देखते हुए दिखाई दिए। आर माधवन को एक फैन ने पहचान लिया और वीडियो रिकार्ड के सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डाला ।