प्री-रिलीज इवेंट में NTR की तारीफों से सजा मंच, रितिक बोले 'मुझे आपसे बहुत कुछ...'

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 11, 2025, 17:38 IST

'वॉर' का सीक्वल 'वॉर 2' सिनेमाघरों में 14 अगस्त को धूम मचाने के लिए तैयार है। फिल्म के रिलीज से पहले हैदराबाद में अभी हाल ही में एक प्री-रिलीज इवेंट हुआ है, जिसमें रितिक रोशन और जूनियर एनटीआर शामिल हुए। इस इवेंट में एनटीआर के लाखों फैंस शामिल हुए, जिसे देखकर खुद रितिक रोशन भी हैरान हो गए। इवेंट में रितिक ने एनटीआर के लिए एक दिल छू जाने वाली स्पीच कही। जिसमें उन्होंने बोला कि मुझे तारक में बहुत कुछ अपने जैसा दिखता है और वो 'वन टेक' स्टार हैं। उन्होंने तारीफ करते हुए आगे कहा कि तारक मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है और यह सब मैं अपनी आने वाली फिल्मों में अप्लाई करुगां। आपको बता दें कि वॉर-2 के इस प्री-रिलीज के बाद वहां की काफी सारी वीडियोज वायरल हो रहीं हैं।