पवन सिंह और आस्था सिंह के 'अंखिया में नासा बा' गाने ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Aug 25, 2024, 16:35 IST

Ankhiya Me Nasa Ba Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और सिंगर पवन सिंह अपने-अपने नए-नए गानों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इस समय पवन सिंह का एक गाना 'अंखिया में नासा बा' यूट्यूब की दुनिया में खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह नजर आ रही हैं। गाने में पवन और आस्था की जोड़ी दोनों के फैन्स को भी खूब पसंद आई है। गाने को पवन सिंह ने आव्या दुबे के साथ मिलकर गाया है। इसके बोल प्रफ्फुल तिवारी ने लिखे हैं जबकि गाने का शानदार म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है। यह गाना भोजपुरी फिल्म 'सूर्यवंशम' का है। यहां देखिए गाने का वीडियो...