शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की मचअवेटेड वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। कल ही यानी 16 अगस्त को शाहरुख खान और नेटफ्लिक्स ने खुलासा किया था सीरीज का पहला लुक 17 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। अब नेटफ्लिक्स ने अपना वादा पूरा कर दिया है। इस टीजर में स्टार्स की झलक देखने को मिली। धांसू एक्शन सीन्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस सीरीज में बॉबी देओल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस टीजर में बताया गया है कि सीरीज का पहला प्रीव्यू 20 अगस्त को आने वाला है।