Mrs. Deshpande का टीजर हुआ रिलीज, सीरियल किलर बन इस दिन दस्तक देंगी माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की जानी मानी अदाकार माधुरी दीक्षित एक ऐसे रोल में नजर आने वाली है जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं होगी। परदे पर हमेशा संस्कारी रोल निभाने वाली माधुरी अब सीरियल किलर बन जलवा बिखेरेंगी। इस थ्रीलर सीरीज का नाम है 'मिसेज देशपांडे' जिसमें माधुरी दीक्षित 'साइको किलर' का रोल निभाएंगी। मेकर्स ने छोटा सा टीजर रिलीज किया जिसमें माधुरी दीक्षित एक आम गृहणी की तरह वो सब्जी काट रही हैं। इस दौरान रेडियो में समाचार सुनाया जा रहा है जिसमें आठ मर्डर होने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं ढूंढ पाई है। माधुरी ने अपने एक्स्प्रेशन से किलर का लुक दिखाया। ये सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जियो हॉटस्टार' पर 19 दिसंबर को रिलीज होगी।
अगली खबर

00:35

00:35

04:13

03:08
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited









