Governor Trailer: भारत को फेल नहीं होने देंगे Manoj Bajpayee, रिलीज हुआ ट्रेलर

Kumar Sarash

Updated May 26, 2026, 18:32 IST

Governor Trailer:बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म भारत के 1991 के आर्थिक संकट से प्रेरित एक पॉलिटिकल इकोनॉमिक थ्रिलर है। कहानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश को दिवालिया होने से बचाने के लिए सोने के भंडार को गुप्त मिशन के तहत विदेश भेजने का फैसला लेते हैं। हालांकि इस फैसले से देश में राजनीतिक हलचल और जनता का गुस्सा बढ़ जाता है। ट्रेलर में देशभक्ति और कर्तव्य को दमदार अंदाज में दिखाया गया है। इस मूवी को ट्रेलर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। बता दें कि ये फिल्म 12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।