Mangal Lakshmi: अर्शिया शर्मा ने खोले आने वाले ट्विस्ट के राज, शो में होगा बड़ा धमाका

archana vashisht

Updated Nov 6, 2025, 12:40 IST

टीवी का पॉपुलर शो 'मंगल लक्ष्मी' अपने लेटेस्ट ट्रैक के साथ फैंस का जमकर मनोरंजन कर रहा है। शो में फिलहाल नील और इशाना के जन्मदिन का ट्रैक चल रहा है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि मंगल, नील पर गुस्सा हो जाती है और उसे पार्टी में चांटा मार देती है। अब शो की एक्ट्रेस अर्शिया उर्फ इशाना ने बताया कि अगले एपिसोड में क्या ड्रामा देखने को मिलेगा। दरअसल इशाना, मंगल की असली बेटी नहीं है। यह राज जल्दी ही कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आएगा। अर्शिया ने बताया कि उसे घर में केवल मंगल से ही प्यार मिलता है , नील उससे नफरत करता है। अब देखना दिलचस्प होगा की सच का पता चलने के बाद कहानी में क्या ट्विस्ट आएगा।