1980-1990 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जो अपने बोल्ड सीन और खूबसूरती के लिए जानी जाती थी। इस ए्क्ट्रेस ने फिल्म "राम तेरी गंगा मैली" से डब्यू किया और उसके बाद यह देखते ही देखते चर्चा में आने लगीं। जी हां ये हसीना कोई ओर नहीं बल्कि मंदाकिनी हैं। एक्ट्रेस ने भले ही बॉलीवुड में नाम कमाया, लेकिन नाम कमाने के साथ-साथ उन्हें बेइज्जती भी सहनी पड़ी। दरअसल मंदाकिनी अपना दिल एक बहुत ही बड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को देकर बैठ गई थीं और इसी के चलते उन्हें बहुत कुछ सहना पड़ा। बता दें कि एक्ट्रेस को कई बार दाऊद के साथ देखा भी जा चुका था। हालांकि एक्ट्रेस ने साल 2010 में एक इंटरव्यू में दाऊद के साथ अपना रिश्ता खत्म करने की बात कही। इस अफेयर के चलते मंदाकिनी को फिल्में आनी बंद हो गई और एक वक्त आया जब वो बॉलीवुड से गायब ही हो गईं।