ग्रीस वेकेशन से मुंबई लौटीं Kriti Sanon, एक्ट्रेस ने डेटिंग लाइफ पर तोड़ी चुप्पी

Priyanka Jha

Updated Aug 6, 2024, 17:15 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन पिछले दिनों अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग ग्रीस में वेकेशन मना रही थी। एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन नुपूर सेनन भी गई थी। एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड और दोस्तों के संग बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई लौटीं। एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस दौरान पैपराजी को जमकर पोज दिया और उनसे बातचीत भी की। एक्ट्रेस ने पैप्स के सामने अपनी लव लाइफ को लेकर बयान नहीं दिया। एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस के वायरल लुक पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार क्रू में नजर आई थीं। क्रू में कृति के साथ करीना और तबू मुख्य भूमिका में थे। एक्ट्रेस तीन पत्ती में काजोल के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को कृति प्रोड्यूस भी कर रही हैं।