'जॉली LLB' हीरो अक्षय कुमार की कार हुई जब्त, कारण सुनकर हो जाएंगे हैरान

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 14, 2025, 11:41 IST

बड़े पर्दे पर हमेशा से कमाल करने वाले अक्षय कुमार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें उनकी कार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। दरअसल, एक्टर अभी हाल ही में ज्वैलरी शोरूम की ओपनिंग करने जम्मू पहुचें, जहां लाखों फैंस अक्षय के इंतजार में थे। इवेंट खत्म होने के बाद एक्टर को रेंज रोवर एसयूवी से एयरपोर्ट छोड़ा गया। जब कार अक्षय को छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस नासिर हुसैन ने कार को रोक लिया और काले शीशे लगे होने की वजह से उसे जब्त कर लिया। अक्षय कुमार के इस इवेंट में जाने का कारण उनकी अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का प्रोमोशन भी था।