शादी के बंधन में बंधेंगे Jennifer Winget-Karan Wahi, जल्द लेंगे सात फेरे?

ashna malik

Updated Jan 28, 2026, 16:02 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और एक्टर करण वाही को लेकर बड़ खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जेनिफर विंगेट और करण वाही जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों अक्सर अपनी दोस्ती के कारण चर्चा में रहते हैं। करण वाही और जेनिफर विंगेट एक साथ 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया था। हालांकि अफवाहों के सामने आते ही करण वाही ने मामले पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने इंस्टग्राम पर स्टोरी साझा कर लिखा, "फ्री पीआर के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।"