Khatron Ke Khiladi 14 की शूटिंग कर भारत लौटीं कृष्णा श्रॉफ, बेटी को लेने पहुंचे जैकी दादा

ashna malik

Updated Jul 4, 2024, 15:36 IST

'खतरों के खिलाड़ी 14' की शुरुात होने ही वाली है। शो के लगातार की प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुके हैं, जिसने 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। कंटेस्टेंट्स इसकी शूटिंग के लिए रोमानिया पहुंचे थे। वहीं दो दिन पहले सभी कंटेस्टेंट्स भारत लौट आए। अभिषेक कुमार से लेकर गश्मीर महाजनी तक, सबने एयरपोर्ट पर मौजूदगी दर्ज कराई थी। 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग करके लौटी कृष्णा श्रॉफ को लेने के लिए उनके पिता जैकी श्रॉफ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। उन्हें देखकर कहा जा सकता है कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है।