Hone Do Jo Hota Hai Song Out: अनन्या पांडे-सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर का पहला गाना हुआ रिलीज, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Dec 4, 2023, 12:13 IST

Hone Do Jo Hota Hai Song Out: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की फिल्म 'खो गए हम कहां' का पहला गाना 'होने दो जो होता है' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने का म्यूजिक और लिरिक्स काफी शानदार है। इस गाने को सवेरा और लोथिका ने मिलकर गाया है। गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस फिल्म में आदर्श गौरव भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह ने किया है। 'खो गए हम कहां' इस साल 26 दिसंबर के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।