Glory Teaser Out: करण अंशुमान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ग्लोरी' का शानदार टीजर मेकर्स ने थोड़ी देर पहले जारी कर दिया है। इस मूवी के टीजर में बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। टीजर में पुलकित का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है। 1.11 सेकंड के इस टीजर को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पुलकित सम्राट पहली बार एक बॉक्सर के रोल में दिखाई देने वाले हैं। इस मूवी की कहानी संघर्ष, अनुशासन और व्यक्तिगत विकास के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मूवी में दिव्येंदु शर्मा और सुविंदर विक्की भी अहम रोल में हैं। यह मूवी 1 मई के दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।