Ek Din Trailer: साई पल्लवी से एक दिन की मोहब्बत करेंगे जुनैद

Rahul Sharma

Updated Apr 16, 2026, 13:51 IST

Ek Din Trailer: अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान की नई फिल्म एक दिन का सेकेंड ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें साई पल्लवी यादों को भूलने वाली एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर हल्के-हल्के जुनैद की दुनिया में लेकर जाता है, जिसकी रानी साई पल्लवी हैं। इस ट्रेलर के दौरान कहीं-कहीं पर लोगों को सैयारा की याद आना लाजमी है क्योंकि ये फिल्म भी उसी बीमारी के आसपा घूमती दिखेगी, जो सैयारा में नजर आई थी लेकिन फिर भी एक दिन में एक फ्रेशनैस है, जो दर्शकों को इस मूवी के लिए एक्साइटेड करेगी।

अगली खबर

Image