Main Vaapas Aaunga Trailer:आंखें नम कर देगा 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर

Kumar Sarash

Updated May 19, 2026, 15:09 IST

Main Vaapas Aaunga Trailer: दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर आउट हो गया है, जो कि यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इम्तियाज अली की फिल्म की कहानी प्यार, इंतजार और अपनेपन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका अंदाज मॉडर्न होने के साथ-साथ मजेदार भी है, जो रिश्तों की गहराई को खूबसूरती से दिखाता है। इमोशनल टीजर और शानदार गानों से पहले ही लोगों का दिल जीत चुकी इस फिल्म का अब ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में प्यार, यादों और भावनाओं से भरी एक खूबसूरत दुनिया की झलक देखने को मिलती है। बता दें कि ये फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।