News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: आंदोलन के बीच 'लिंचिंग' पर उतारू भीड़ की तस्वीर देखिए

Times Now Digital

Updated Jul 21, 2026, 00:12 IST

News Ki Pathshala Show Today With Rubika Liyaquat | CJP के प्रदर्शन की LIVE रिपोर्टिंग के दौरान नवभारत की महिला रिपोर्टर के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि अपनी सुरक्षा के लिए उन्हें पास के एक ATM में शरण लेनी पड़ी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बता दें कि दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 'चलो संसद' मार्च के दौरान संसद के पास भारी हंगामा, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रदर्शनकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामलों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।