The Revolutionaries का फर्स्ट लुक आउट, भुवन बाम ने खींचा ध्यान

Abhay

Updated Jul 14, 2025, 15:20 IST

The Revolutionaries First Look: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' का पहला लुक सामने आ गया है। सीरीज के इस पहले लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' के लुक के साथ फैंस को रिलीज डेट की भी हिंट दी गई है। वेब सीरीज 'द रेवोल्यूशनरीज' अगले साल यानी 2026 में प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी। इस सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पीरजादा और जेसन शाह अहम रोल में नजर आने वाले हैं। ये सीरीज ‘रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’ किताब पर बेस्ड है।