O Sundari Song: अक्षय कुमार लाए नया वेडिंग सॉन्ग, बहनों के लिए गाएंगे भाई

Rahul Sharma

Updated Apr 14, 2026, 12:35 IST

बॉलीवुड फिल्में हमेशा से ही रिश्तों के लिए जानी जाती रही हैं लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसी फिल्में बहुत कम ही आई हैं जो दर्शकों को रिश्तों की चाशनी में लिपटी अच्छी कहानी दे पाएं। अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी भूत बंगला इस कमी को पूरा करने वाली है क्योंकि इसका नया गाना ओ सुंदरी इस बात की गवाही दे रहा है। भूत बंगला का ये वेडिंग सॉन्ग जल्द ही हर शादी में बजेगा क्योंकि इसके शब्द ही इतने प्यारे हैं। अगर ये कहा जाए कि आने वाले समय में हर भाई अपनी बहन की शादी में ये गाना गाएगा तो गलतन हीं होगा।