Anupamaa को अचानक अलविदा कहने पर सुकीर्ति कांडपाल ने तोड़ी चुप्पी, बताई अंदर की बात

ashna malik

Updated Jul 13, 2024, 11:03 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुकीर्ति कांडपाल ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। एक्ट्रेस को आखिरी बार 'अनुपमा' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने श्रुति का रोल अदा किया। हालांकि बीते कुछ दिनों पहले ही 'अनुपमा' ने इसे अचानक ही अलविदा कह दिया, जिससे फैंस को भी झटका लगा था। लेकिन 'अनुपमा' को अचानक अलविदा कहने पर एक्ट्रेस ने अब चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट केवल 6 महीने के लिए ही था और वह 'अनुपमा' में बतौर कैमियो आई थीं। अनुपमा को लेकर श्रुति कांडपाल ने कहा कि मेकर्स ने पक्का शो के लिए कुछ न कुछ तय किया होगा।