अनंत-राधिका के आशीर्वाद समारोह में आलिया से ऐश्वर्या तक, ट्रेडिशनल लुक में बिखेरे जलवे

Poonam Shukla

Updated Jul 14, 2024, 17:16 IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए। शादी के बाद यानि 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह रखा गया था। आशीर्वाद समारोह में बॉलीवुड सितारों ने ट्रेडिशनल लुक में जलवे बिखेरे। जान्हवी कपूर ने गोल्डन लहंगा पहना, जबकि ऐश्वर्या राय ने खूबसूरत अनारकली पहनी। हेमा मालिनी, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, शोभिता धुलिपाला शामिल थीं। जिनमें से हर कोई अलग अंदाज में नजर आ रहा था और अपनी अनूठी शान दिखा रहा था।