Kyun Song Out: छा गई अक्षय कुमार-दिशा पाटनी की रोमांटिक केमिस्ट्री, वीडियो हुआ वायरल

Lalit Kumar

Updated Jun 30, 2026, 06:51 IST

Kyun Song Out: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की नई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में मेकर्स ने फैन्स को उत्साह को बनाए रखने के लिए कुछ घंटों पहले ही 'वेलकम टू द जंगल' के 'क्यूं' गाने का फुल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इस गाने में अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की सिजलिंग केमिस्ट्री फैन्स को पसंद आई है। एक तरफ अक्षय कुमार का स्टाइलिश अवतार और दूसरी ओर दिशा पाटनी के बोल्ड किलर मूव्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस गाने को तलविंदर ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक एनडीएस और तलविंदर ने मिलकर दिया है। यहां देखिए इस गाने का शानदार वीडियो...