आयुष शर्मा ने सलमान खान के घर फायरिंग की घटना पर की खुलकर बात, बोले 'उस दिन तो...'

Lalit Kumar

Updated Apr 22, 2024, 14:54 IST

14 अप्रैल की सुबह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के घर पर दो अनजान लोगों ने गोलियां चलाई थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई थी। हालांकि बहुत ही मुंबई पुलिस ने उन दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था। ऐसे में अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने इन खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। आयुष शर्मा ने बताया कि जिस तरह से मुंबई पुलिस ने चीजों को कंट्रोल किया वो तारीफ लायक है। उन्होंने कहा कि हम एक परिवार हैं और यह हमारे परिवार के दिन टफ टाइम है। हम एक परिवार के रूप में साथ खड़े हैं।