Aankhein Chaar Song: शनाया कपूर और आदर्श गौरव इस वैलेंटाइन के मौके पर तू या मैं नाम की एक क्रेजी फिल्म ला रहे हैं, जिसे यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस मूवी के गाने पहले दिन से ही धमाल मचा रहे हैं। रिलीज से चंद दिन पहले मेकर्स ने इसका नया गना आंखें चार रिलीज किया है। ये सालों पुराना गाना है, जिसमें आदर्श और शनाया हिप-हॉप का तड़का लगाते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म आंखें चार का ये गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगा है। तू या मैं जिस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, उसी दिन ओ रोमियो भी आएगी। आप इन दोनों में से किस फिल्म को पहले देखेंगे, हमें कमेंट में जरूर बताएं।