बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आमिर खान की 'सितारे जमीं पर' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दिया था। वहीं अब आमिर खान की ये मूवी यू-ट्यूब पर भी रिलीज हो चुकी है। लेकिन इन सबसे इतर आमिर खान और जुनैद खान का एक वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें दोनों 'अंदाज अपना अपना' को रिक्रिएट करते दिखाई दिये। हैरत की बात तो यह है कि आमिर खान ने वीडियो में जुनैद खान को 'नेपो किड' कहा, साथ ही उसकी फ्लॉप फिल्मों पर भी जमकर खिल्ली उड़ाई।