योगी सरकार के आदेश पर घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, हर मंडल में बनेगा डिटेंशन सेंटर

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है। लखनऊ से वाराणसी तक झोपड़ पट्टियों में दस्तावेजों की जांच जारी है। हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन को स्पष्ट निर्देश है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के बाद घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्या के खिलाफ उत्तर प्रदेश में अभियान तेज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री से आदेश मिलने के बाद राजधानी लखनऊ और वाराणसी सहित, कई शहरों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

rohingya illegal Migrant1

उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद झोपड़ पट्टी में रह रहे लोगों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उनके आधार कार्ड, एनआरसी से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रशासन को साफ संदेश है कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को वापस भेजा जाए। सीएम के आदेश के बाद पूरे राज्य में पुलिस महकमा एक्टिव है।

End of Feed